ममता’ संग Lunch का शाह ने साधा ‘दीदी’ पर ही निशान, बोले- अरे इतना झूठ क्यों..

ममता’ संग Lunch का शाह ने साधा ‘दीदी’ पर ही निशान, बोले- अरे इतना झूठ क्यों..

- Advertisement -

भुवनेश्वर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज ओडिशा में हैं। इस बीच ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने एक बेहद ही शानदार तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। इस तस्वीर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, (Mamata Banerjee) केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार के सीएम नीतीश कुमार और खुद नवीन पटनायक एक टेबल पर साथ में लंच करते नजर आ रहे हैं। यह लंच पटनायक द्वारा उनके आवास पर ही आयोजित किया गया था। वहीं यह तस्वीर इस मायने में भी खास हो जाती है कि ममता संग लंच करने के थोड़ी देर बाद भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में आयोजित एक रैली को संबोधित करते अमित शाह ने ममता बनर्जी पर करार वार किया।


यह भी पढ़ें: पेश किया गया पंजाब व हरियाणा का Budget 2020-21, जानें प्रदेशवासियों को क्या-क्या मिला

इस दौरान शाह ने यह भी कहा कि हम नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) में एक भी मुस्लिम या अल्पसंख्यक व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाने देंगे। शाह ने रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी (सपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा) लेफ्ट और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर निशान साधते हुए कहा कि कांग्रेस, ममता दीदी, सपा, बसपा ये सारे लोग CAA का विरोध कर रहे हैं। ये कह रहे हैं कि इससे अल्पसंख्यकों के नागरिक अधिकार चले जाएंगे। अरे इतना झूठ क्यों बोलते हो? गृह मंत्री ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि CAA नागरिकता लेने का कानून नहीं हैं, जबकि नागरिकता देने का कानून है। नागरिकता उन लोगों को दी जाएगी, जो विभाजन के दौरान पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में छूट गए हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय से आते हैं।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए लोगों से पूछा कि क्या पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में उत्पीड़न के शिकार लोगों को नागरिकता नहीं देनी चाहिए? क्या उनके मानवाधिकार को नहीं देखा जाना चाहिए? इस पर जनता ने हां में जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने उन लोगों को नागरिकता देने और मानवाधिकारों की रक्षा करने के लिए सीएए लेकर आए हैं, जिन पर धर्म के आधार पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में अत्याचार हो रहा है। जिनका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की कि आप बाहर आइए और झूठ फैलाने वालों से पूछिए कि आखिर सीएए में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान कहां है? शाह ने कहा कि हम सत्य के लिए कदम उठाने से डरते नहीं हैं।

हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

- Advertisement -

Tags: | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह | CAA | amit shah and mamata banerjee lunch together on table | Amit Shah | Union minister Amit Shah | Mamata Banerjee | Amit Shah hits congress | hindi news | Amit Shah hits BSP | Amit Shah hits SP | अमित शाह | Amit Shah hits mamata Banerjee | ममता बनर्जी | citizenship of muslim minority | नीतीश कुमार | News in Hindi
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है