-
Advertisement
Amrit Mahotsav | Una | Kalash Yatra |
Last Updated on October 12, 2023 by sintu kumar
ऊना। केंद्र सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे अमृत महोत्सव के तहत ही देश की राजधानी में अमृत वाटिका का निर्माण किया जा रहा है और इस अमृत वाटिका निर्माण के लिए मेरी माटी मेरा देश योजना के तहत देश के प्रत्येक हिस्से की मिट्टी को निर्माण में शामिल किया जाएगा। इसी कड़ी में वीरवार को जिला मुख्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की मिट्टी को इस कलश यात्रा के दौरान एकत्रित करके नई दिल्ली भेजने का प्रबंध किया जा रहा है।