-
Advertisement
कांग्रेस को झटका: आनंद शर्मा ने संचालन समिति के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Last Updated on August 21, 2022 by sintu kumar
शिमला। जिस प्रकार कांग्रेस (Congress Party) के दिग्गज पार्टी को छोड़कर बीजेपी (BJP) में जा रहे हैं और कुछ अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं तो इससे पता चलता है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। अभी हाल ही में कांगड़ा (Kangra) और नालागढ़ के विधायक ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी ज्वाइन कर ली थी। इसको कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका माना जा रहा था। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की संचालन समिति (स्टीयरिंग कमेटी) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जी-23 नेताओं में शामिल रहे आनंद शर्मा (Anand Sharma) अप्रैल 2022 में स्टीयरिंग कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए थे। पैनल में उनका नाम आने के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।
यह भी पढ़ें:कांगड़ा के कांग्रेसी हुए एकजुट युवा व नए चेहरे को टिकट देने की करेंगे सिफारिश
आनंद शर्मा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के करीबी रहे हैं। अभी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आनंद शर्मा से कांग्रेस पार्टी को काफी उम्मीदें जुड़ी हुई थीं।मगर आनंद शर्मा ने हिमाचल संचालन समिति से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर इसका कारण भी बताया है। उन्होंने लिखा है कि मैं अपने आत्म सम्मान से समझौता नहीं कर सकता। इसी के चलते में अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। बता दें कि आनंद शर्मा से पहले गुलाम नबी आजाद ने जम्मू कश्मीर प्रचार कमेटी से इस्तीफा दिया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group