- Advertisement -
नाहन। कोलकाता में आयोजित होने वाली 79वीं नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए नाहन की अनन्या ठाकुर का चयन हुआ है। अनन्या की सिलेक्शन से शहर में खुशी का माहौल है। अनन्या जूनियर एंड यूथ ग्रुप दोनों में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। कोलकत्ता में 18 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नाहन शहर की अनन्या ठाकुर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अनन्या ठाकुर की रैंकिंग-2 रही थी।
पिछले तीन साल से जिला सिरमौर में अनन्या ठाकुर पहली रैंकिंग पर चल रही हैं। अनन्या का चयन इससे पहले भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। इस बार वह अपने खेल में निखार लाकर मैदान में गोल्ड के लिए उतरेंगी। अनन्या ठाकुर ने बताया कि उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा पिता अतुल ठाकुर व माता अर्चना ठाकुर से मिली है। हिमाचल के लिए खेलने पर उन्हें गर्व है।
- Advertisement -