- Advertisement -
लेखराज धरटा/शिमला। राज्यपाल आचार्य देवव्रत (Governor Acharya Devvrat) आज सांय करीब 8 बजे अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव (International summer festival) का विधिवत तौर पर शुभारंभ करेंगे। इससे पहले रिज पर करीब 600 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं (Anganwadi worker) ने नाटी डाली। नाटी डाल “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का संदेश दिया। इस दौरान रिज में नजारा देखते ही बन रहा था। रिज पर बाहरी प्रदेशों से आए पर्यटकों को पारंपरिक पहाड़ी संस्कृति (Traditional Pahari culture) की झलक भी देखने को मिली। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने बताया कि नाटी के माध्यम से बेटी और महिला के पोषण का संदेश भी दिया गया। महिलाओं के स्वस्थ होने से बच्चा स्वस्थ रहेगा और परिवार भी स्वस्थ रहेगा। बता दें कि राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव की सभी सांस्कृतिक संध्याएं (Cultural Evening) सांय 4 बजे से आरंभ होगी। 3, 4 तथा 5 जून की सांस्कृतिक संध्याएं (Cultural evening) रात्रि 10 बजे समाप्त होंगी। 6 जून, 2019 की सांस्कृतिक संध्या मध्य रात्रि 12 बजे समाप्त होगी। सांय 6 बजे से 8 बजे के मध्य हिमाचल के स्थानीय कलाकार (Local artists of Himachal) प्रस्तुति देंगे।
इनमें किशोर कुमार, गोपाल चंदेल, गुंजन ठाकुर, रमेश चंद, सोना लक्ष्मी, आनंद कुमार, चिराग मट्टू एवं रंजना, कुशल धवल, हितेश शर्मा, क्रिसेंशन म्यूजिकल ग्रुप, मनीश राय, रोशनी शर्मा, प्रवेश निहाल्टा, मनीश कुमार तथा मीनाक्षी देवी द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष ने कहा कि उत्सव की प्रथम संध्या में इंडियन आइडल फेम कृतिका तनवर, अनुज शर्मा तथा पार्शव गायिका डॉ. ममता जोशी मुख्य आकर्षण रहेंगी।
- Advertisement -