इस फिल्म में पहली बार अनिल कपूर अपनी बेटी के साथ नजर आएंगे, देखें ट्रेलर
Update: Thursday, December 27, 2018 @ 5:38 PM
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर
अनिल कपूर पहली बार अपनी बेटी
सोनम कपूर के साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम है ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा।’ इस फिल्म के
ट्रेलर को 27 दिसंबर को
रिलीज किया गया। जबकि इस फिल्म को 1 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।
अनिल कपूर इस फिल्म में
सोनम कपूर के पिता का ही किरदार निभाएंगे। फिल्म को शैली चोपड़ा की
डायरेक्शन और विधु विनोद चोपड़ा की प्रोडक्शन में बनाया जा रहा है। लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर में फिल्म को बड़ी ही खूबसूरती से दर्शाया गया है। फिल्म की कहानी को पंजाबी परिवार की लड़की स्वीट यानि
सोनम कपूर की शादी से शुरू किया जाता है। उसके पापा बेटी की शादी किसी अच्छे लड़के से करवाना चाहते हैं। लेकिन सोनम की शादी नहीं हो पाती है। हालांकि इसके पीछे का कारण तो फिल्म देखने के बाद ही पता लग पाएगा। फिल्म में सोनम कपूर और अनिल कपूर के आलावा राजकुमार राव और जूही चावला
लीड रोल में हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। राजकुमार राव एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ में एक मुसलमान लड़के का किरदार निभाते हुए दिखेंगे।