-
Advertisement
मंत्री जी का मानो कहना इस गाय का दूध ही पीना
Last Updated on June 5, 2022 by Deepak
https://youtu.be/lvX8tP9ShkA
ध्यान से सुन लिजिए, हॉस्टन गाय के दूध से इम्युनिटी बढ़ती नहीं बल्कि घटती है। यह कहना है प्रदेश के पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर का। मंडी जिला की ग्राम पंचायत मझवाड़ के चौकी गांव में गौ कान्हा गौ संवर्धन केंद्र में गौमाता और कान्हा जी की मूर्ति स्थापना पर कंवर ने बताया कि हालही में हुए शोध में पता चला है कि हॉस्टन गाय के दूध से इम्युनिटी बढ़ती नहीं बल्कि घटती है। जबकि पहाड़ी गाय के दूध से ही इम्युनिटी बढ़ती है। हॉस्टन गाय के दूध को ए-1 जबकि पहाड़ी गाय के दूध को ए-2 बताया गया है। बहुत जल्द ए-2 मिल्क पर कार्य किया जा रहा है। पहाड़ी गाय जंगल की जड़ी-बूटियों को खाती हैं जिससे उनके दूध में रोग प्रतिरोधक क्षमता मिलती है। उन्होंने बताया कि अब पहाड़ी गाय की शुद्ध नस्लें नहीं बची हैं और इसके संवर्धन के लिए राज्य सरकार ने सिरमौर जिला के बागथन में 450 करोड़ रूपए के एक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है। जल्द ही यह प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा और प्रदेश में शुद्ध पहाड़ी गाय की नस्लों की पैदाईश शुरू कर दी जाएगी।