-
Advertisement
Video: हाथ में बंदूक और साथ में जसलीन, अनूप जलोटा का ये वीडियो हो रहा है वायरल
Last Updated on January 4, 2020 by
मुंबई। रियलिटी शो बिग-बॉस से चर्चा में आए भजन स्मार्ट और जसलीन मथारू एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार दोनों लोगों की चर्चा में आने का कारण है उनका एक वीडियो। इस वीडियो में अनूप हाथ में बंदूक लिए दिख रहे हैं उनके साथ जसलीन मथारू भी हैं। दोनों ने यह वीडियो टिक-टॉक पर बनाया है जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को जसलीन मथारू ने अपने इंस्टाग्राम (Instagram) अकाउंट पर शेयर किया है।
यह भी पढ़ें :- निक जोनस संग प्रियंका चोपड़ा का समंदर किनारे KISS, वायरल हो रही फोटो
वीडियो में अनूप हाथ में बंदूक पकड़कर जसलीन के साथ 1971 में आई फिल्म के एक गाने ‘आप यहां आए किस लिए’, पर परफॉर्म कर रहे हैं। गौर हो दोनों बिग-बॉस से चर्चा में आए थे। उस दौरान दोनों के गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड वाले रिश्ते ने लोगों का ध्यान अपना ओर खींचा था। हालांकि, शो से बाहर निकलते ही अनूप जलोटा ने बयान दिया था कि जसलीन केवल उनकी शिष्या है और उनके प्यार वाली बात बिग-बॉस की स्क्रिप्ट के अनुसार थी। बता दें, दोनों के रिलेशनशिप की खबरों ने इसलिए भी जोर पकड़ा था क्योंकि जसलीन अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं। अभी भी दोनों कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।