-
Advertisement
महाराष्ट्र से ऋषिकेश पहुंचा युवक Corona Positive, दिल्ली से लौटी महिला की Quarantine Center में मौत
Last Updated on May 17, 2020 by
देहरादून। उत्तराखंड में आज कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है वहीं, कोटद्वार में दिल्ली से लौटी एक महिला की क्वारंटाइन सेंटर (Quarantine Center) में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हाल ही में महाराष्ट्र से ऋषिकेश लौटा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने मरीज में कोरोना की पुष्टि की है। इसके साथ ही अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 92 हो गई है। युवक की जांच ऋषिकेश एम्स (Rishikesh AIIMS) में की गई थी। एम्स प्रशासन के अनुसार, युवक पिछले पांच से छह साल से महाराष्ट्र में एक होटल में करता था। होटल के कई लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वह हाल ही में ऋषिकेश वापस लौट आया था। वह तभी से अपने घर में क्वारंटीन था। शनिवार को वह एम्स में स्क्रीनिंग के लिए आया था। उस दौरान उसमें कुछ लक्षण पाए जाने पर युवक का सैंपल लिया गया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। युवक को कोरोना वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Doda में सुरक्षाबलों ने ढेर किए हिज्बुल के दो आतंकी, Encounter में एक जवान शहीद
महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल
वहीं, कोटद्वार में रिखणीखाल विकासखंड के एक गांव में दिल्ली (Delhi) से आई एक महिला की क्वारंटाइन के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग (Health Department) में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, 77 वर्षीय महिला दिल्ली के बुराड़ी से बहू के साथ कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड आई थी। दिल्ली से आने के कारण महिला को जूनियर हाईस्कूल में बने वार्ड में क्वारंटाइन किया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार देर शाम तक महिला बिल्कुल ठीक थी, लेकिन रात में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और महिला को खून की उल्टियां होने लगी। वहीं, मौके पर ही महिला की मौत हो गई। एसडीएम ने बताया कि डॉक्टरों की टीम क्वारंटाइन सेंटर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। वहीं, उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से लौट रहे प्रवासियों के कारण अब विभाग ने सैंपलिंग बढ़ा दी है। अभी तक प्रदेश के चारों सरकारी लैब में व्यक्तिगत सैंपल की जांच की जा रही है।