- Advertisement -
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक पुलिस अफसर ने एक आरोपी को छुड़वाने के बदले उसकी पत्नी की आबरू का ही सौदा डाला। पुलिस अफसर यहीं पर नहीं रुका वह महिला के साथ व्हाट्सएप पर अश्लील बातें भी करने लगा। परेशान होकर महिला ने एंटी करप्शन ब्यूरो की मदद ली। एसीबी ने जाल बिछाया और अफसर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार जोधपुर के राजीव गांधी नगर के एसएचओ कमलदान चरण ने एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा। उसकी पत्नी जब पति को छुड़ावाने एसएचओ के पास गई, तो उसने रिश्वत में दो लाख रुपए मांगे।
महिला सिर्फ एक लाख रुपए का चेक ही दे पाई तो अफसर ने बाकी के पैसे बाद में देने को कहा। आरोपी की पत्नी पैसे का इंतजाम नहीं कर पा रही थी। वहीं एसएचओ पैसे मांगने के बहाने व्हाट्सएप पर बात करने लगा। इतना ही नहीं पैसे के बदले एक रात हमबिस्तर होने का ऑफर देने लगा। उसके साथ अश्लील बातें करने लगा। महिला लगातार किसी तरह से बचने की कोशिश करने लगी। बीमारी का बहाना बनाकर मोइबल बंद कर देती।
मंगलवार शाम एसएचओ ने महिला को फोन कर कहा कि आज रात उसकी गश्त है। वह एक लाख का चेक वापस लेकर आ रहा है। उसने महिला के साथ रात गुजारने के बदले पति को जेल से बाहर निकलावाने की बात कही। महिला परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो के पास पहुंची। एसीबी ने एसएचओ के लिए जाल बिछाया। रात को एसएचओ महिला के घर में घुसा और कमरा अंदर से बंद कर दिया। उसी समय एसीबी के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसकी जेब से महिला द्वारा दिया गया एक लाख का चेक भी बरामद किया गया। एसएचओ से पूछताछ की जा रही है।
- Advertisement -