- Advertisement -
कांगड़ा। मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज राणा ने कांगड़ा के चंदन महाशा को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। उसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश का विस्तार करते हुए अनुभव शर्मा को जिला अध्यक्ष कांगड़ा मनोनीत किया गया। अनुभव शर्मा ने जारी बयान में बताया कि हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष चंदन महाशा ने उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
अनुभव शर्मा ने बताया कि यह संगठन सामाजिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मानवाधिकारों का जहां भी हनन होता है वहां पर यह संगठन खड़ा मिलेगा। किसी भी स्थान में चाहे वह जिला हो, प्रदेश हो या देश हो मानवाधिकारों का किसी भी तरह से उलंघन नहीं होना चाहिए। मानवीय मूल्य व संवेदनाओं को ठेस न पहुंचे इसका हर किसी को ख्याल रखना होगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर से जिस तरह का मार्गदर्शन मिलेगा उसी तरह से प्रदेश में काम किया जाएगा।
- Advertisement -