-
Advertisement
अनुराग ने दिया हिमाचल हॉकी संघ के अध्यक्ष पद से इस्तीफा, सुखराम चौधरी को कमान
Last Updated on July 24, 2021 by Sintu Kumar
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश हॉकी संघ के अध्यक्ष पद से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस्तीफा दे दिया है। जानकारी के अनुसार आज हिमाचल हॉकी संघकी बैठक धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक संघ के सभी सदस्य मौजूद थे और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वर्चुअली ही जुड़े थे। इस मीटिंग में उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा संघ की कार्यकारिणी में भी बदलाव किया गया जिसकी सूचना बाद में दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: शिमला में राजभवन के बाहर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, मोदी- शाह का इस्तीफ़ा मांगा
बता दें कि 31 मार्च 2018 में अनुराग ठाकुर हिमाचल हॉकी संघ के अध्यक्ष पद चुने गए थे। उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया था। उससे पहले विद्या स्टोक्स हिमाचल हॉकी संघ कीकमान संभालती थीं, लेकिन 2018 में सर्वसम्मति से अनुराग ठाकुर की इस पद पर ताजपोशी हुई थी। हालांकि अब केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ ही अनुराग ठाकुर खेल मंत्री भी हैं। ऐसे में अब उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को अध्यक्ष बनाया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…