- Advertisement -
Anurag Thakur : बिलासपुर। सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस सरकार बिना नाविक का जहाज है, जो कभी डूब सकता है। क्योंकि प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह स्वयं भ्रष्टाचार के मामलों की दल-दल में फंसे हुए हैं, जिस कारण उनका सिंहासन तो क्या कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह की कुर्सी भी खतरे में है, जोकि सब जानते हैं। उन्होंने बिलासपुर में आयोजित हुए युवा सम्मेलन में एम्स चिकित्सा संस्थान खोलने के लिए बिलासपुर को चयनित करना व हाइड्रो इंजिनियरिंग खोलना बीजेपी की बड़ी उपलब्धि बताया। साथ ही इन दोनों संस्थानों को मूलभूत सुविधाएं शीघ्र उपलब्ध न करवाने के प्रति सत्तासीन प्रदेश कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया।
पूर्व सांसद सुरेश चंदेल की अगुवाई में की अगुवाई में भाजयुमो का सम्मेलन आयोजित हुआ। इस सम्मेलन में सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संसद अनुराग ठाकुर ने सीएम वीरभद्र सिंह के कानूनी सलाहकार मनोज तिवारी पर भी पलटवार करते हुए कहा कि मनोज तिवारी को कानूनी समान्य ज्ञान की बहुत कमी है, जिस कारण ही मनीष तिवारी सफल वकील नहीं बन सके। सांसद अनुराग ठाकुर ने ऐलान किया कि शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेता बीजेपी में राजनाथ सिंह के हिमाचल दौरे के दौरान बीजेपी में शामिल होंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उन्होंने बताया कि कन्द्रौर से मटौर तक पुलों के निर्माण के लिए 286 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिनका कार्य भी शुरू हो गया है।
- Advertisement -