- Advertisement -
हमीरपुर। सांसद अनराग ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि उनकी खुद तो अध्यक्ष पद से छुट्टी हो रही है और दूसरों पर बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुक्खू की अध्यक्षता में ही कांग्रेस को प्रदेश विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं नादौन में जो दुर्दशा हुई वह किसी से छिपी नहीं है। अनुराग ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू बेशक आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन हकीकत यह है कि वह अपने इलाके का विकास करवाने में नाकाम रहे हैं।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज भारती ने किस तरह से हिंदू समाज व धर्म की धज्जियां उड़ा रहे हैं लेकिन कांग्रेस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सच तो यह है कि सुक्खू नीरज भारती से डरते हैं। अनुराग ने कहा कि उनके साथ फेसबुक और टिवटर पर लाखों लोग जुड़े हैं जबकि पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ इतने लोग नहीं हैं। बता दें कि जन्माष्टमी पर पूर्व सीपीएस नीरज भारती ने अपने फेसबुक पेज पर भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कुछ चित्र पोस्ट किए थे, जिसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने उनके खिलाफ बयानबाजी की थी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी सांसद अनुराग ठाकुर को फेसबुक पर ही चिपके रहने का बयान देने पर राजनीति गर्मा दी थी।
- Advertisement -