-
Advertisement
Anurag Thakur | Coarse Grains | Seema Kumari |
ऊना। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाओं के साथ हुए संवाद कार्यक्रम के दौरान एक समूह की सदस्य महिला ने मोटे अनाज पर गीत गाकर सबको चौंका दिया। खुद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी महिला के इस गीत को सुनकर हैरान रह गए। उन्होंने फौरन इस गीत को दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो पर प्रसारित करने के निर्देश भी दिए। ऊना के बनगढ़ की रहने वाली सीमा कुमारी अपने स्वयं सहायता समूह के साथ एक तरफ जहां जैविक खेती कर रही है वहीं मोटे अनाज के विभिन्न उत्पादों को भी उन्होंने मार्केट में शानदार तरीके से लांच किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस गीत को सुनकर एक बार फिर सुनने की फरमाइश कर डाली।