- Advertisement -
धर्मशाला। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर आज कांगड़ा जिला आए तो उनका वेल्कम करने के लिए युवाओं की टीम ने हिमाचल का छोकरा लिखी हुई टी-शर्ट पहनी हुईं थी। अटल रोहतांग टनल के उदघाटन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुराग ठाकुर को हिमाचल का छोकरा कहकर संबोधित किया था। ये टी-शर्ट उसी संदर्भ से जुड़ी हुई हैं। अनुराग ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत कीं इस दौरान उनके साथ सांसद किशन कपूर,वन मंत्री राकेश पठानिया,विधायक अरूण मैहरा कूका व विशाल नैहरिया भी मौजूद रहे।
- Advertisement -