- Advertisement -
नई दिल्ली। लंबे समय तक रिलेशन में रहने के बाद आखिरकार टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली औऱ बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आज इटली में एक निजी समारोह में शादी कर ली है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। यह शादी परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न हुई। बता दें कि इस समय विराट-अनुष्का अपने परिवार और बेहद चुनिंदा मेहमानों के साथ इटली के टसक्नी के लग्जरी रिजार्ट में हैं। यह रिजॉर्ट जिस जगह में है वह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी टूरिस्ट डेस्टिनेशन में गिनी जाती है।
अनुष्का शर्मा को मैनेज करने वाली कंपनी यशराज ने आधिकारिक तौर पर एक बयान जारी करके इस खबर पर मुहर भी लगा दी है। इस स्टेटमेंट में कहा गया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आज इटली में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए।
शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने दूल्हा.दुल्हन के कपड़े डिजाइन किए थे। सूत्रो के अनुसार भारत लौटने पर विराट और अनुष्का 21 दिसंबर को दिल्ली में रिसेप्शन देंगे और 26 दिसंबर को मुंबई में एक शानदार पार्टी होगी, जिसमें फिल्म जगत के सितारे शिरकत करेंगे।
- Advertisement -