- Advertisement -
Anushka Sharma: मुंबई। स्वच्छ भारत अभियान के तहत बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने लोगों को स्वच्छ राष्ट्र निर्माण को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। अनुष्का पीएम नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान जुड़ी है। ट्विटर पर जानकारी देते हुए अनुष्का ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनना सम्मान की बात है। इसके लिए महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए शौचालय का निर्माण जरूर करें और अपने आस-पड़ोस में सफाई का विशेष ध्यान रखें। अनुष्का ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश्य अपने घर, आस-पड़ोस और सड़कों को साफ करना। इसके अलावा शौचाल बनवाकर खुले में शौच करने की समस्या को खत्म करना।
इस अभियान में अनुष्का के साथ कर्इ बॉलीवुड स्टार्ज और बड़ी हस्तियां शामिल हैं। इस दौरान बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन मुंबई में दरवाज़ा बंद अभियान शुरू करेंगे। इस अभियान को महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर लांच करेंगे। इस अभियान का मकसद है गांवों में शौचालयों के प्रयोग को बढ़ावा देना है। अब अनुष्का भी इस अभियान में भाग लेगी। जानकारी के अनुसार जो इस अभियान में अपना योगदान देंगे, उन्हें पुरसकार दिया जाएगा। इस अभियान को वर्ल्ड बैंक के सहयोग से शुरू किया जा रहा है।
- Advertisement -