-
Advertisement
APP | Himachal | Members |
Last Updated on April 1, 2022 by sintu kumar
पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी का कुनबा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष अनूप केसरी ने ऊना में खुलासा करते हुए बताया कि पंजाब चुनावों के नतीजों के बाद हिमाचल में आम आदमी पार्टी के साथ तीन लाख से ज्यादा सदस्य जुड़े है। वहीँ केसरी ने कहा कि 6 अप्रैल को होने वाली आम आदमी पार्टी की मंडी रैली इतिहासिक होगी जिसमें दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान उपस्थित रहेंगे। वहीँ केसरी ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की जीत का दावा भी किया।