Home»हिमाचल» नौणी विवि का कारनामा : सूखे सेब की Chocolate खाएंगे आप
नौणी विवि का कारनामा : सूखे सेब की Chocolate खाएंगे आप
Update: Tuesday, January 23, 2018 @ 1:23 PM
- Advertisement -
सोलन। क्या आप ने कभी सेब की चॉकलेट खाई है…. नहीं न तो एक अच्छी खबर है। अब जल्द आपको सूखे सेब की चॉकलेट खाने को मिलेगी। नौणी विवि ने सूखे सेबों को चॉकलेटी रूप देने में सफलता हासिल कर ली है। विभाग द्वारा पीएचडी की छात्रा के साथ मिलकर शोध किया गया है, जिसमें सेब को सूखा कर शहद व चॉकलेट के मिश्रण से एप्पल चॉको शॉट्स व एप्पल चॉको स्ट्रिप्स तैयार किया गया है।वैज्ञानिकों की मानें तो एप्पल चॉको शॉट्स व एप्पल चॉको स्ट्रिप्स से जहां खाने वाले लोगों को चॉकलेट का स्वाद मिलेगा, वहीं लोगों की सेहत के लिए भी ये पदार्थ लाभकारी साबित होंगे। बता दें कि प्रदेश के कुछ बागवान अपने बचे हुए सेबों को सूखा कर बाजार में बेचते हैं। आमतौर पर सूखाए हुए सेबों का बाजार में अच्छा दाम नहीं मिल पाता हैं, जिस कारण बागवानों को नुकसान उठाना पड़ जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए नौणी विवि के फूड साइंस एंड टेक्नोलोजी विभाग ने सूखाए हुए सेब की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सेब को चॉकलेटी रूप देने में सफलता हासिल की है।
बागवानों को मिलेगा सूखे सेबों का अच्छा दाम
फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग नौणी विवि की प्रिंसिपल डॉ देविना वैद्य ने बताया कि सुखाए हुए सेबों का बाजार में बागबानों को अच्छा दाम नहीं मिलता था। इसलिए वह सूखे हुए सेबों पर लगातार शोध कर रहे थे और अब नौणी विवि के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग ने सूखाए हुए सेब की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए सेब को चॉकलेटी रूप देने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूहों और बागवान अगर इस विधि को अपनाते हैं, तो वह अपनी आय को बढ़ा सकते हैं।