-
Advertisement
Apple ने भारत में बढ़ा दी अपने आईफोन की कीमतें, जानें क्या है कारण
Last Updated on March 2, 2020 by Vishal Rana
नई दिल्ली। अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने भारत में अपने आईफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी ने इस साल बजट में इंपोर्ट ड्यूटी में किए गए बदलाव के कारण यह कदम उठाया है। हालांकि, कंपनी ने iPhone 11, iPhone XR, iPhone XS, iPhone 7, iPhone 7 जैसे स्मार्टफोन्स की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। जानें अब भारत में आपको किस आईफोन (iPhone) के लिए पहले से ज्यादा दाम चुकाना होगा
यह भी पढ़ें: Army में महिला अधिकारियों को मिलेगा स्थाई कमीशन, SC ने केंद्र सरकार को लगाई फटकार
कंपनी ने iPhone 11 Pro Max, iPhone 11 Pro और iPhone 8 की कीमतों में बढ़ोतरी की है। अब iPhone 11 Pro Max 64GB वेरिएंट के लिए शुरुआती कीमत 1,11,200 रुपए होगी। इससे पहले iPhone 11 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,09,000 रुपए थी। iPhone 11 Pro Max के 256GB वेरिएंट की कीमत अब 1,25,200 रुपए हो गई है। जबकि टॉप मॉडल जिसमें 512GB की स्टोरेज है इसकी कीमत बढ़ कर अब 1,43,200 रुपए कर दी गई है। iPhone 11 Pro का बेस वेरिएंट 99,900 रुपए के बजाए अब 1,01,200 रुपए में मिलेगा। iPhone 11 Pro के 256GB वेरिएंट की कीमत अब 1,15,200 रुपए हो गई है। जबकि 512GB वेरिएंट अब आप 1,33,200 रुपए में खरीद पाएंगे। iPhone 8 64GB वेरिएंट की कीमत अब 49,900 से बढ़ाकर 50,600 रुपए कर दी गई है। जबकि 128GB वेरिएंट 55,600 रुपए का है।