- Advertisement -
नई दिल्ली। अमेरिका की दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनी Apple ने भारत में iPhod Touch लॉन्च कर दिया है। इसमें ग्राहकों को iPhone 7 और iPhone 7 Plus भी मिलेगा। iPod touch में एपल का A10 फ्यूजन प्रोसेसर दिया जा रहा है। iPod Touch की बिक्री (Sale) जून से शुरू होगी। iPhod Touch को 6 कलर वेरिएंट में भारतीय बाजारों में उतारा गया है।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Apple iPod Touch में 4 इंच की डिस्प्ले () दी गई है। इसमें फोटोग्राफी के लिए 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए इस iPod में 1.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया Display गया है। iPod Touch में नया A10 Fusion Chip दिया जा रहा है। iPod Touch में ग्रुप फेसटाइम वीडियो कॉल (Video Call) का सपोर्ट भी मिलेगा। आप एक साथ 32 लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। कंपनी 40 घंटे के म्यूजिक प्लेबैक का दावा कर रही है। गेमिंग के लिए iPod Touch में ARKit का सपोर्ट दिया गया है। कीमत (Price) के बारे में बात की जाए तो भारत में iPod Touch की कीमत 18,900 रुपए से शुरू होगी। यह कीमत 32GB वेरिएंट के लिए के लिए है, इसके अलावा 128GB स्टारेज वेरिएंट की कीमत 28,900 रुपए है। वहीं iPod Touch के टॉप मॉडल 256GB वेरिएंट की कीमत 38,900 रुपए है।
- Advertisement -