- Advertisement -
स्पोर्ट्स डेस्क। तीरंदाजी विश्व कप ( Archery World Cup) के कम्पाउंड मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत के तीरंदाज अभिषेक वर्मा और ज्योति सुरेखा वेनाम ने Bronze Medal जीत लिया है। शनिवार को एक कड़े मुकाबले में भारतीय टीम ने तुर्की के डेमर एलामागास्ली और येसीम बोस्टन की टीम को 154-148 से हराया। जानकारी के अनुसार इस जीत के बाद अभिषेक वर्मा के विश्व कप में अब तक सात Meda हो गए हैं और World Cup कम्पाउंड स्पर्धा में भारत का यह दूसरा Medal है। पहला Medal 2017 World Cup में आया था जहां वर्मा ने 15 वर्षीय दिव्या धयाल के साथ Medal जीता था। World Cup में वर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 2017 में पुरुषों के कम्पाउंड टीम स्पर्धा का स्वर्ण Medal भी अपने नाम किया था। इससे पहले, वर्मा ने 2015 मैक्सिको World Cupफाइनल में पुरुषों की एकल स्पर्धा में रजत Medalजीता था।
- Advertisement -