Home»मनोरंजन • बॉलीवुड» अर्जुन-मलाइका ने खरीदा आशियाना, जल्द कर सकते हैं शादी
अर्जुन-मलाइका ने खरीदा आशियाना, जल्द कर सकते हैं शादी
Update: Sunday, November 25, 2018 @ 5:44 PM
- Advertisement -
नई दिल्ली।बॉलीवुड स्टार्स मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की अफवाह इन दिनों खूब उड़ रही है। हालांकि लेकिन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया है। इन्हीं अफवाहों के बीच अर्जुन और मलाइका ने एक आशियाना खरीद लिया है। जानकारी के अनुसार दोनों ने साथ मिलकर लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है। ये इन दोनों का ज्वाइंट इन्वेस्टमेंट है।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों यहां साथ रहेंगे या नहीं। इस अपार्टमेंट की इंटीरियर डिजाइनिंग को दोनों ने अपनी देख-रेख में पूरा किया है। मलाइका और अर्जुन को कई मौकों पर एक साथ देखा जाता है। अर्जुन ने हाल ही में एक चैट शो में इस बात को स्वीकार किया है कि वह अभी सिंगल नहीं हैं। इस बात से यह इशारा तो मिल ही जाता है कि वह और किसी के साथ नहीं बल्कि मलाइका के साथ ही रिलेशनशिप में हैं। अगर सब कुछ ठीक चलता रहा तो दोनों जल्दी ही शादी भी कर सकते हैं।