- Advertisement -
नई दिल्ली। ओडिशा (Odisha) में फानी तूफान (Cyclone Fani) को लेकर ओडिशा राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। चक्रवातीय तूफान ‘फानी’ भारतीय समुद्री तट की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। ओडिशा और कुछ अन्य पूर्वी तटीय राज्यों में शुक्रवार (Friday) को तूफान अपना कहर बरपा सकता है, जिससे पहले पीएम ने सुरक्षा के उपाय करने के निर्देश दिए हैं। तूफान की भयावहता को देखते हुए मौसम विभाग, (weather department) एनडीआरएफ समेत देश की सभी राहत और बचाव एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। नौसेना और सेना को भी किसी भी वक्त सेवा देने के लिए तैनात रहने के लिए कहा गया है।
पूर्वानुमान के मुताबिक, यह शुक्रवार को शाम तीन बजे से काफी पहले सुबह 8-10 बजे के बीच पुरी के शहर गोपालपुर में दस्तक दे सकता है। इसके मद्देनजर गुरुवार आधी रात के बाद से भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर कोई फ्लाइट लैंड नहीं करेगी। साथ ही प्रभावित इलाकों के सभी कॉलेज और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शुक्रवार को बंद रहेंगे। नासा (NASA) के उपग्रहों एक्वा और टेरा ने चक्रवात फानी की उपस्थिति दर्ज की है, जो भारत के पूर्वी तट के साथ-साथ उत्तर की ओर आगे बढ़ रहा है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने एक ब्लॉग में कहा कि उपग्रहों ने चक्रवात फ़ानी की तस्वीरें मुहैया कराई है। इस मद्देनजर तकरीबन साढ़े 11 लाख लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचा दिया गया है। ओडिशा सरकार द्वारा निकासी को लेकर पहले ही कार्रवाई जारी है।
- Advertisement -