-
Advertisement
Covid-19: आर्मी कमांडर ने जांची सेना की तैयारियां, DC Kangra को किया सम्मानित
Last Updated on May 6, 2020 by saroj patrwal
धर्मशाला। पश्चिमी सेना के कमांडर इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने सेना की परिचालन तत्परता और कोविड-19 (Covid-19) महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए मंगलवार को योल कैंट और पालमपुर सैन्य स्टेशन का दौरा किया। योल स्थित राइजिंग स्टार कोर के वरिष्ठ अधिकारियों संग बैठक की और सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही छावनी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और यहां तैनात रेजिमेंट्स की तैयारियों के बारे में भी जाना। राइजिंग स्टार कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उन्हें वर्तमान स्थिति, परिचालन संबंधी तैयारियों और कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ने के प्रयासों के बारे में जानकारी दी।
लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह ने सिविल अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए किए गए पर्याप्त उपायों एवं सराहनीय प्रयासों के लिए डीसी कांगड़ा (DC Kangra) राकेश प्रजापति को सम्मानित किया। इसके बाद सेना के कमांडर ने पालमपुर सैन्य स्टेशन का दौरा किया और समर्पित कोविड अस्पताल और कोविड केयर सेंटर के डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ बातचीत की। उन्होंने महामारी के खिलाफ लड़ने और राष्ट्र के लिए निरू स्वार्थ सेवा प्रदान करने की तैयारी में उनके अथक प्रयासों के लिए कोरोना वारियर्स की सराहना की।