-
Advertisement
छुट्टी आए आर्मी जवान की Una में मौत, नशा निवारण केंद्र में था भर्ती
Last Updated on September 1, 2020 by Vishal Rana
ऊना। हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना (Una) में सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह जवान पुलिस थाना ऊना के तहत एक नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन था। मृतक जवान की पहचान गुरप्रीत सिंह 32 निवासी उदयपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम (Post mortem) करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गुरप्रीत सिंह 26 जुलाई को छुट्टी पर अपने घर आया था। जवान नशे का आदि होने के चलते परिजनों ने उसे रायपुर सहोड़ा में स्थित एक नशा निवारण केंद्र में भर्ती करवाया था। लेकिन, देर रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन फानन में पीड़ित को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऊना अस्पताल (Una Hospital) लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: Leh में जान गंवाने वाले Major Deekshant का अंतिम संस्कार, मां ने सेल्यूट कर दी अंतिम विदाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीएमओ ऊना (CMO Una) डॉ. रमन कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि युवक की मौत किन कारणों से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हो सकेगा। उधर, एएसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। नशा निवारण केंद्र के संचालक से पूछताछ की जा रही है। जबकि मृतक के परिजनों के ब्यान कलमबद्ध किए जा रहे हैं। मामले को हर एंगल से जांचा जा रहा है। अभी तक मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।