-
Advertisement
सीबीएसई कलस्टर एथलेटिक्स में आर्मी पब्लिक स्कूल योल ने गाड़े झंडे
Last Updated on December 14, 2022 by sintu kumar
धर्मशाला। आर्मी पब्लिक स्कूल योल कैन्ट के 7 छात्रों ने हरियाणा में आयोजित सीबीएसई कलस्टर एथलेटिक्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर चार स्वर्ण तथा तीन रजत पदक हासिल किये। इन्हीं 7 छात्रों में से पांच छात्रों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की खेलों में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने सभी खिलाड़ी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के खेल शिक्षक रणधीर सिंह और छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है कि इन्होनें न केवल विद्यालय बल्कि प्रदेश का नाम भी ऊंचा किया है।
यह भी पढ़ें:FIFA World Cup:अर्जेंटीना का ये दिग्गज खिलाड़ी फाइनल के बाद ले सकता है संन्यास
उपरोक्त दौड़ प्रतियोगिताओं में कार्तिक शर्मा (बाहरवीं) ने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक, विशाल सिह॔ (बाहरवीं) ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक, अखिल शर्मा (बाहरवीं) ने 3000 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, अर्जुन सिंह (नवमी) 1500 मीटर दौड़ में रजत और सूजल ठाकुर (आठवीं) ने क्रमशः 200 मीटर व 100 मीटर दौड़ दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किये। सूजल ठाकुर को इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विद्यालय के सभी अध्यापकों व स्टाफ ने इन खिलाड़ी छात्रों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाऐं दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group