-
Advertisement
सेना भर्ती कार्यालय Mandi ने घोषित किया लिखित परीक्षा का परिणाम, ये रहे सफल
Last Updated on February 15, 2020 by Deepak
मंडी। सेना भर्ती कार्यालय मंडी (Army Recruiting Office Mandi) ने 19 जनवरी, 2020 को सेना में सैनिक लिपिक / स्टोरकीपर तकनीकी वर्ग के लिए आयोजित लिखित परीक्षा (Written Exam) का परिणाम (Result) घोषित कर दिया गया है। यह जानकारी भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल राजराजन ने दी है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 99 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 80 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा परिणाम सेना की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। कर्नल राजराजन ने बताया कि इस बार का परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा बेहतर है।
यह भी पढ़ें: शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष की बड़ी बात, टीचर को कभी Replace नहीं कर पाएगी टेक्नोलॉजी
पिछली बार की परीक्षा में 23 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए थे। उन्होंने कहा कि उतीर्ण उम्मीदवार अपने मूल दस्तावेजों को सेना भर्ती कार्यालय मंडी में 19 फरवरी, 2020 को प्रातः 8 बजे जमा करवाना सुनिश्चित करें। उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व जमा दो परीक्षा की अंक तालिका, स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र की की दो-दो फोटोस्टेट कॉपी भी साथ लाएं। इसके अतिरिक्त उम्मीदवार 1200 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट भी साथ लाएं जो सचिव हिप्र स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के नाम देय हो।
उत्तीर्ण उम्मीदवारों के रोल नंबर —
47002 ,47053,47005 ,47054,47006 ,47055,47008 ,47056,47009 ,47057,47010 ,47058,47011 ,47059,47013 ,47060,47014 ,47061,47016, 47064,47017, 47065,47018, ,47066,47019 ,47067,47020, 47068,47022 ,47070,47023, 47071,47025 ,47072,47026 ,47074,47027 ,47075,47028 ,47076,47029, 47077,47030 ,47078,47031 ,47080 ,47032 ,47081,47033, 47082,47034 ,47083,47035, 47084,47036 ,47085,47037 ,47086,47039 ,47087,47041, 47088,47042 ,47089,47043 ,47092,47045 ,47093, ,47046, 47095 ,47047, 47096,47048, 47097,47049, 47098,47050, 47099,47051 ,,47052 .