-
Advertisement
Una: छुट्टी पर घर आए सैनिक ने नग्न होकर अपनी ही भाभी से की अश्लील हरकतें, मामला दर्ज
Last Updated on November 1, 2020 by Deepak
ऊना। जिला ऊना के उपमंडल अंब के तहत पड़ते एक गांव में छुट्टी पर घर आए सेना के एक जवान (Army Soldier) ने अपनी ही भाभी के साथ नग्न होकर अश्लील हरकतें (indecent acts) कर डाली। बताया जा रहा है कि आरोपी सैनिक का अपने भाई के साथ कुछ विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह जब भी छुट्टी आता है तो दोनों भाइयों में वाद विवाद होता रहता है। पुलिस ने घटना के संबंध में महिला की शिकायत (Complaint) के आधार पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसका देवर फौज में नौकरी करता है। वह जब भी छुट्टी पर घर आता है तो उसके पति और उसके साथ गाली गलौज करता रहता है।
यह भी पढ़ें: Himachal: होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पांच लड़कियां कीं रेस्क्यू, आरोपी Arrest
रविवार सुबह आरोपी सैनिक ने हदें पार कर दी। वह महिला के घर की तरफ आया और उसे गंदी गंदी गालियां देने लगा। इतना ही नहीं उसने महिला के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। देखते ही देखते वह पूरी तरह नग्न होकर महिला के सामने खड़ा हो गया। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। डीएसपी अंब (DSP Amb) सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी सैनिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…