- Advertisement -
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक फौजी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक फौजी वरुण चौहान पठानकोट में सिख रेजिमेंट में तैनात था और अपने फौजी दोस्त योगेश पाल के साथ छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। खबर के मुताबिक वरुण और योगेश एक पार्टी से वापिस घर लौट रहे थे। तभी करीब 10 लोगों ने उनपर तेजधार धथियारों से हमला कर दिया। हमले का कारण पुरानी आपसी रंजिश बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हमला योगेश से रंजिश रखने वालों ने किया था। जिसमें वरुण की मौत हो गई। इस हमले में योगेश, उसके पिता और भाई शुभम भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- Advertisement -