-
Advertisement
खतरे के जद में “ये” सब
Last Updated on July 20, 2020 by Deepak
कुल्लू। जिला कुल्लू मुख्यालय के साथ खराहल घाटी के चौकी डोभी में फोरलेन निर्माण की कटिंग के कारण ताजा लैंडस्लाइड होने से दो-दर्जन से अधिक मकानों को गिरने का खतरा पैदा हो गया है। इससे पहले ही कई मकानों को खतरा बना हुआ था,अब कुल मिलाकर 50 के करीब मकान खतरे की जद में आ गए हैं। कई मकानों में दरार्रे पड़ी हुई है और ग्रामीणों के आने-जाने का रास्ता भी बंद हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फोरलेन निर्माणधीन कंपनी प्रबंधन को लैंडस्लाइड को रोकने के लिए पक्की कंकरीट की दीवार लगाने की मांग की है।