- Advertisement -
मुंबई। बाबा सिद्दीकी ने बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जिसमे पूरी खान फैमिली को देखा गया। इस पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पार्टी में सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaj Khan) की गर्लफ्रेंड (Girlfriend) भी आई थीं उन्होंने इस पार्टी के लिए डीप नैक ड्रेस (Deep Neck Dress) पहनी हुई थी। इसके लिए सलमान की बहन ने उन्हें टोका। वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्पिता उन्हें अपने पास बुलाती हैं और फिर वे अपना दुपट्टा ठीक करने लग पड़ती हैं।
#Giorgia takes her duppatta ahead on @khanarpita‘s request at #BabaSiddiqueIftaar2019! ? pic.twitter.com/VXuUJDMEAV
— SpotboyE (@Spotboye) June 3, 2019
बता दें इस वीडियो में अरबाज के साथ खड़ी जॉर्जिया और अर्पिता से बातें कर रही हैं। तभी अर्पिता उन्हें अपने पास बुलाकर कान में कुछ कहती हैं। इस बारे में साफ़ नहीं कहा जा सकता है कि उन्होंने वीडियो में क्या कहा है लेकिन जैसे ही जैस अर्पिता उनके कान में कुछ कहती हैं वह अपना दुपट्टा ठीक करने लग जाती हैं। जब दुपट्टा ठीक नहीं होता तो वो बातें करते हुए पीछे की तरफ पलट जाती हैं और अरबाज उनके पीछे खड़े होकर कवर करते हैं। इसके थोड़ी ही देर बाद देखा जा सकता है कि जो दुपट्टा उन्होंने गले में लिया था। उसे वह पूरा फैला कर ले लेती हैं।
- Advertisement -