- Advertisement -
धर्मशाला। एक लाख रिश्वत लेने के आरोपी नगर निगम (MC) धर्मशाला के जेई जोगिंद्र कुमार को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस (Vigilance) ने आरोपी को आज विशेष अदालत (Special Court) में पेश किया। कोर्ट ने विजिलेंस की मांग पर आरोपी जेई को 2 सितंबर तक रिमांड पर भेजा।
आरोपी को 2 सितंबर को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि विजिलेंस ने महिला द्वारा पहले दी जा चुकी एक लाख की राशि को रिकवर करना है।
साथ ही यह भी पता लगाना है कि मामले में और कोई तो शामिल नहीं है। दूसरी तरफ, आरोपी जेई ने कोर्ट में जमानत याचिका भी लगाई है। याचिका पर सुनवाई 7 सितंबर को होगी। वहीं, नगर निगम (MC) से एमई को लंबी पूछताछ के बाद पिछले कल रात को विजिलेंस छोड़ दिया। एमई के घर से बरामद दस्तावेजों की विजिलेंस जांच कर रही है।
विजिलेंस (Vigilance) की टीम ने पिछले कल एमसी के जेई को जोगिंद्र कुमार एक होटल के बाहर एक लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा था। यह होटल नगर निगम ऑफिस के पास ही है। जेई जोगिंद्र नक्शा पास करवाने की एवज में नंदनी थापा से दो लाख की डिमांड की थी। नंदनी थापा ने एक लाख रुपए पहले ही दे दिए थे।
आज एक लाख देना आज तय हुआ था। इसी बीच नंदनी थापा के बेटे ने विजिलेंस में मामले की शिकायत कर दी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए आरोपी जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, शिकायत में एमसी के एमई का भी नाम है। इसके चलते विजिलेंस ने उन्हें भी हिरासत में लिया था।
- Advertisement -