- Advertisement -
मंडी। आर्ट ऑफ लिविंग ने मंडी के जिला कारागार में भागवत कथा का आयोजन किया। सात दिन चलने वाली भागवत कथा जेल प्रशासन के सहयोग से आयोजित की जा रही है। रोज जेल के 142 कैदी भागवत कथा का आनंद उठाएंगे। कथा के आरंभ में संस्था के द्वारा पवित्र ग्रंथ के साथ पानी के कलश भरे गए और जेल तक महिला पुरुषों के द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके उपरांत जेल के गेट पर जेल पुलिस की महिला कर्मी के द्वारा भगवान भागवत का विधिवत स्वागत किया गया।
- Advertisement -