Home » News » बजट 2018 : जानें क्या खास है इस बार के Budget में
बजट 2018 : जानें क्या खास है इस बार के Budget में
Update: Thursday, February 1, 2018 @ 4:55 PM
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लोकसभा में आम बजट पेश किया। जीएसटी लीगू होने के बाद यह केंद्र सरकार का पहला बजट है। जानिए इस बार के बजट का क्या है बड़ी बातें….
- मोबाइल, टीवी के अलावा अन्य चीज़ों पर भी कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई।
- 1 लाख से अधिक लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर 10 फीसदी टैक्स।
- ई असेसमेंट स्कीम पूरे देश में लागू होगी।
- 31 जनवरी 2018 के बाद खरीदे शेयरों पर 10 फीसदी टैक्स।
- बुजुर्गों के लिए FD, RD पर ब्याज टैक्स फ्री।
- इस साल 700 नए रेल इंजन तैयार किए जाएंगे।
- वरिष्ठ नागरिकों को डिपॉजिट पर राहत दी जाएगी।
- डिपॉजिट पर छूट 10 से बढ़ाकर 50 हजार रुपए हुई।
- 40 हजार रुपए तक स्टैंडर्ड डिडेक्शन मिलेगा।
- स्टैंडर्ड डिडेक्शन की फिर से शुरुआत होगी।
- 250 करोड़ की कंपनियां 25 फीसदी टैक्स दायरे में।
- इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं।
- कालेधन के खिलाफ लड़ाई का देश को फायदा हुआ।
- 100 करोड़ टर्नओवर वाली कृषि कंपनियों पर टैक्स नहीं।
- टैक्स देने वालों की संख्या 20 लाख के पास पहुंची।
- डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन से 12.6 फीसदी कलेक्शन बढ़ा।
- नोटबंदी से 1000 करोड़ का टैक्स आया।
- इनकम टैक्स से 90000 करोड़ की कमाई हुई।
- टैक्स देने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
- सांसदों का वेतन हर 5 साल में बढ़ेगा।
- उपराष्ट्रपति की सैलरी बढ़ाने का भी प्रस्ताव

- कई सरकारी कंपनियों को शेयर बाजार में लाया जाएगा
- रक्षा क्षेत्र में विनिवेश का रास्ता खुलेगा
- कंपनियों की विनिवेश से 1 लाख करोड़ जुटाएंगे
- हर कारोबार को UID दी जाएगी
- रेलवे की बेकार पड़ी जमीन का इस्तेमाल किया जाएगा
- स्टेशनों पर वाई-फाई, सीसीटीवी पर जोर
- 600 नए हवाई अड्डे बनाने की योजना
- बिटकॉइन जैसी करेंसी देश में नहीं चलेगी
- 1 लाख ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाया जाएगा
- 2.5 लाख गांवों में ब्रॉडबैंड को बढ़ावा दिया जाएगा
- इंटरनेशनल लेवल के 16 एयरपोर्ट तैयार किए जाएंगे
- देश में एयरपोर्ट की संख्या अब 124 पहुंची
- 3600 किमी. नई रेल लाइन बिछाई जाएंगी
- 4000 से ज्यादा मानव क्रॉसिंग बंद किए जाएंगे
- सारी रेल लाइनें ब्रॉड गेज लाइन में बदल जाएगी
- देश में अब सिर्फ बड़ी लाइनों पर रेल चलेगी
- रेलवे पर 1 लाख 48 हजार करोड़ रुपए का खर्च होगा
- रेलवे में विद्युतीकरण को जोर दिया जा रहा है

- 10 शहरों का आईकॉनिक टूरिज्म लोकेशन की तर्ज पर बनाया जाएगा
- 9 हजार KM नेशनल हाइवे बनाने का काम पूरा
- अभी तक 99 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया
- 70 लाख नई नौकरियां देने की योजना
- नई नौकरियों में 12 फीसदी EPF देगी सरकार
- हर जिले में स्किल सेंटर खोले जाएंगे
- 2020 तक 50 लाख युवाओं स्कॉलरशिप
- 24 नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे
- छोटे उद्योगों के लिए 3794 करोड़ रुपए खर्च होंगे
- मुद्रा योजना के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का आवंटन
- टीबी मरीजों को हर महीने 500 रुपए की मदद
- शिक्षकों के लिए B.Ed. प्रोग्राम को नया कलेवर देंगे
- प्रधानमंत्री रिसर्च फेलो स्कीम की शुरुआत करेगी सरकार
- जीवन बीमा योजना से 5.22 करोड़ परिवारों की मदद हुई
- दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना लागू करने की तैयारी
- 5 संसदीय क्षेत्रों पर एक मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना
- हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए 1200 करोड़
- 50 करोड़ लोगों को 5 लाख तक का सालाना मेडिक्लेम
- 5 लाख स्वास्थ्य केंद्र लोगों के घर के पास बनेंगे
- लोगों को मुफ्त दवाइयां देने की योजना