- Advertisement -
नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Former Finance Minister Arun Jaitley) का शनिवार दोपहर एम्स (AIMS) में निधन हो गया। अरुण जेटली के निधन की खबर से न सिर्फ राजनीतिक जगत बल्कि, सिनेमा जगत में भी शोक की लहर हैं। इसी बीच शायद आपको यह बात पता नहीं होगी कि सिनेमा जगत में भी उनके रिश्तेदार हैं। ये दोनों स्टार्स भाई-बहन हैं। अरुण जेटली इन दोनों स्टार्स के फूफा थे।
यह भी पढ़ें- “छिछोरे” का दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखकर याद आ जाएगी कॉलेज लाइफ
ये दो स्टार्स हैं रिद्धि डोगरा (Riddhi Dogra) और उनके भाई अक्षय डोगरा (Akshay Dogra)। रिद्धि को आपने सीरियल “मर्यादा:लेकिन कब तक” में देखा होगा वहीं उनके भाई अक्षय को प्यार को क्या नाम दूं से पहचान मिली है। दो साल पहले भी अरुण जेटली के जन्मदिन पर रिद्धि ने ट्विटर पर बर्थडे विश किया था, इसके साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में जेटली को जन्मदिन की बधाई देते हुए फूफा जी भी कहा था। रिद्धि के करियर की बात करें तो उन्होंने ‘मर्यादा:लेकिन कब तक’ झूमे जिया रे, हिंदी हैं हम, रिश्ता डॉट कॉम, लागी तुझसे लगन, सावित्री, ‘ये है आशिकी’ कयामत की रात’ जैसे कई सीरियल्स में काम किया है। वहीं, इस प्यार को क्या नाम दूं फेम एक्टर अक्षय डोगरा ने ‘आकाश मनोहर सिंह रायजादा’ का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने 12/24 करोल बाग, दो दिल एक जान, वारिस में भी काम किया है।
- Advertisement -