- Advertisement -
क्रिकेट के प्रति लोगों की दीवानगी हद से ज्यादा है। क्रिकेट का जनून लोगों से सिर चढ़कर बलता है। इस मामले में विराट, धोनी व रोहित जैसे खिलाड़ियों के फैन भी कम नहीं है। मैनचेस्टर में हुए आईसीसी वर्ल्डकप ( ICC World Cup) के सेमीफाइनल के दौरान जब मैदान में एमएस धोनी व रविंद्र जडेजा खेल रहे थे तो सभी को लग रहा था कि मैच का नतीजा भारत के पक्ष में जा सकता है। दोनों खेल भी ठीक रहे थे। इसी बीच रविंद्र जडेजा भी आउट हो गए और उस के बाद धोनी भी आश्चर्यजनक तरीके से आउट हो गए। इसके टीम इंडिया के फैंस निराश हो गए। धोनी के आउट होने का सदमा एक फैन इतना लगा कि उसकी मौत हो गई।
मामला कोलकाता का है। यहां पर साइकिल की दुकान केमालिक श्री कांच मैती अपने मोबाइल पर मैच देख रहे थे। आखिरी 11 गेंदों में भारत को 25 रन चाहिए थे। 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। तीसरी गेंद पर धोनी एक रन तेजी से दौड़े और दूसरे के लिए उसी तेजी से लौटे। लेकिन मार्टिन गप्टिल का सीधा थ्रो विकेट उखाड़ चुका था और धोनी पलक झपकते ही रन आउट हो गए। धोनी के आउच होने का सदमा श्रीकांत सहन नहीं कर पाए और दुकान में बैठे-बैठे उनकी मौत हो गई। साथ में मिठाई की दुकान के मालिक का कहना है कि उन्होंने जोर की आवाज सुनी और वे श्रीकांत की दुकान की ओर दौड़े। वहां पर उन्होंने देखा कि श्रीकांत नीचे गिरे हुए है। वे उन्हें अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- Advertisement -