- Advertisement -
नई दिल्ली। अयोध्या मामले (Ayodhya case verdict) की सुनवाई के बाद फैसला आने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) असंतुष्ट दिखे। उन्होंने एक बयान में कहा, हम अपने हक़ (Right)के लिए लड़ रहे हैं। हमें जमीन की खैरात नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, मुस्लिम गरीब है लेकिन मस्जिद बनाने के लिए पैसे इकठे कर सकते हैं।
असदुद्दीन ओवैसी ने एक बयान (Statement)में कहा – ‘हमें हिंदुस्तान के संविधान पर पूरा भरोसा है। हम अपने अधिकार के लिए लड़ रहे थे। हमें 5 एकड़ जमीन की खैरात की कोई जरूरत नहीं है। मुस्लिम गरीब हैं लेकिन मस्जिद बनाने के लिए हम पैसा इकट्ठा कर सकते हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमें 5 एकड़ के ऑफर को खारिज कर देना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा- ‘कांग्रेस ने अपना असली रंग दिखा दिया है। कांग्रेस पार्टी के धोखेबाजों और पाखंडियों के लिए तो 1949 में मूर्तियां नहीं रखी गई होंगी। अगर राजीव गांधी द्वारा ताले नहीं खोले जाते, तो मस्जिद अब भी होती। नरसिम्हा राव ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया होता जो अब भी मस्जिद होती।’
- Advertisement -