- Advertisement -
अहमदाबाद। सूरत (Surat) की स्पेशल कोर्ट (Special Court) ने आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को रेप का दोषी पाया है। शुक्रवार को सूरत की निवासी दो बहनों के आरोपों को सही पाते हुए स्पेशल कोर्ट ने नारायण साईं को दोषी करार दिया। उसकी सजा का ऐलान 30 अप्रैल को होगा। नारायण के पिता आसाराम पर भी रेप का आरोप है।
पुलिस ने पीड़ित बहनों के बयान और लोकेशन से मिले सबूतों के आधार पर केस दर्ज किया था। नारायण साईं (Narayan Sai) और आसाराम के खिलाफ रेप का केस करीब 11 साल पुराना है। पीड़िता छोटी बहन ने अपने बयान में नारायण साईं के खिलाफ ठोस सबूत देते हुए हर लोकेशन की पहचान की है। जबकि बड़ी बहन ने आसाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। आसाराम (Asaram Bapu) के खिलाफ गांधीनगर के कोर्ट में मामला चल रहा है। यानी बाप-बेटे दोनों पर रेप का आरोप है।
2013 में अरेस्ट हुआ था बेटा
नारायण साईं पर रेप (Rape) के मामले में एफआईआर दर्ज होने के करीब दो महीने बाद दिसंबर, 2013 में उसे हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के वक्त नारायण साईं ने सिख व्यक्ति का भेष धर रखा था। खुद को कृष्ण का रूप बाताने वाले नारायण साईं की गिरफ्तारी के बाद उसके कृष्ण की तरह महिलाओं के बीच बांसुरी बजाने के कई वीडियो भी सामने आए थे।
- Advertisement -