- Advertisement -
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष पद की शपथ लेते ही अशोक शर्मा ने कांगड़ा नगर में दोपहिया वाहनों के लिए फ्री पार्किंग बनाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि नगर परिषद कार्यालय के साथ ही इस पार्किंग को विकसित किया जाएगा। इससे पहले अशोक को कांगड़ा के एसडीएम शाशि पाल नेगी ने अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अशोक ने कहा कि प्रयास रहेगा कि कांगड़ा नगर परिषद के दायरे को बढ़ाया जाए, इसके लिए प्रदेश सरकार को एक प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा, ताकि इस दिशा में आगे बढ़ सके।
अशोक शर्मा ने कहा है कि कांगड़ा नगर के भीतर व पुराना कांगड़ा में युवाओं के लिए ओपन जिम बनाएंगे जाएंगे। इनका निर्माण कांगड़ा नगर परिषद ग्राउंड व पुराना कांगड़ा स्थित पार्क में होगा, जिससे युवाओं को सहूलियत होगी। यही नहीं उन्होंने बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए नगर परिषद कार्यालय के साथ ही शौचालय के निर्माण की भी बात कही है। यहीं पर महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग स्नानागार भी बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर के भीतर अतिक्रमण हटाने का काम भी बराबर होता रहेगा। शपथ ग्रहण समारोह में नगर परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
- Advertisement -