- Advertisement -
शिमला। अश्वनी ठाकुर को सर्वस हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (Himachal Pradesh Non Gazetted Employees Federation) का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं उपाध्यक्ष सोनिया डढवाल और महासचिव राजेश शर्मा को भी सर्वसम्मति से चुना गया। शनिवार को प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (अश्वनी गुट) के त्रिवार्षिक चुनाव (Election) संयोजक अजय खट्टा की मौजूदगी में हुए।
महासंघ के चुनावों की यह प्रक्रिया अधिकारी आरके शर्मा ने उद्यान निदेशालय शिमला में संपन्न करवाई। इन चुनावों में 86 विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वहीं महासंघ की कार्यकारिणी का विस्तार करने का अधिकार भी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नवनियुक्त अध्यक्ष को दिया गया है।
इससे पहले आयोजित सभा में अध्यक्ष पद के लिए अश्वनी ठाकुर के नाम का प्रस्ताव लाया गया और उनको सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि वह जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे।
- Advertisement -