- Advertisement -
नितेश सैनी/ सुंदरनगर। राज्य होमगाडर्ज वेल्फेयर एसोसिएशन की बैठक प्रदेश महासचिव विपिन चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी गुप्ता सहित 70 के करीब सदस्यों ने भाग लिया। गुप्ता ने बताया कि जवानों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है। इसके अलावा दो केस और दायर किए जाएंगे। इसमें सभी जवानों को 2006 से एरियर और नियमितीकरण के अलावा पेंशन के बारें में मांग की गई है। बैठक में सभी जवानों ने अधिवक्ता का सुप्रीम कोर्ट में केस दायरे करने पर आभार जताया।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सलाहकार बलि राम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदेश के आठ हजार के करीब होमगार्ड के जवानों का दुर्भाग्य है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद भी उन्हें आज तक लाभ अन्य राज्यों की तर्ज पर मुहैया नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकारों ने जवानों को वित्तीय लाभ देने में कुठाराघात किया है। होमगार्ड के जवान बिना वित्तीय लाभ के ही खाली हाथ सेवानिवृत्त होने को विवश हैं। प्रदेश के अस्पतालों में सेवारत होमगार्ड के जवानों को हटाया जा रहा है, जिससे उनके सेवाकाल पर विपरित असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन इस बात का कड़े शब्दों में विरोधी करती है और सरकार के इस तरह के गैरजिम्मेदाराना रवैया की कड़े शब्दों में अलोचना करती है।
- Advertisement -