Home » News » अश्विनी ठाकुर हो सकते हैं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
अश्विनी ठाकुर हो सकते हैं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष
Update: Monday, September 3, 2018 @ 12:08 PM
शिमला। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष पद पर अश्वनी ठाकुर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। महासंघ के चुनाव 6 सितंबर को होने हैं। सूत्रों के अनुसार, ठाकुर के नाम को लेकर तकरीबन सहमति बन चुकी है। ऐेसे में अध्यक्ष पद का चुनाव महज औपचारिकता के नाते ही होगा।
महासंघ के महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत अन्य पदों के लिए चुनाव होंगे। चुनाव के दौरान तय होगा कि इन पदों पर कितने उम्मीदवार चुनाव लड़ते हैं।