- Advertisement -
शिमला। विधानसभा के मानसून सत्र (Monsoon Session) में पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Former Finance Minister Arun Jaitley) को श्रद्धांजलि देते हुए विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर सदन में शोक उद्गार पेश किया। सदन में अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सीएम जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने स्थगन प्रस्ताव पेश किया।
यह हिमाचल विधानसभा की परंपरा से हटकर सदन में पेश किया गया। विपक्ष ने इसका समर्थन किया। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। इस बीच स्पीकर डॉ. राजीव बिंदल ने व्यवस्था देते हुए कहा कि देश में किसी बड़े नेता का निधन होने पर अगर राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है तो उस पर इस तरह की व्यवस्था दी जा सकती है।
- Advertisement -