- Advertisement -
जर्मनी (Germany) के हनाऊ शहर में दो जगह पर गोलीबारी (Shootout) हुई जिसमें करीब आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार दो अज्ञात बंदूकधारियों ने हनाऊ और स्पूटनिक के शीशाबार में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पहली गोलीबारी में जहां तीन लोग मारे गए वहीं दूसरी में पांच लोगों की मौत (death) हो गई। घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हमलावर फरार होने में कामयाब रहे।
पुलिस का कहना है कि पहला हमला हनाऊ शहर के मिडनाइट बार में हुआ, वहीं दूसरी घटना अरेना बार में हुई। मिडनाइट शीशा बार में रात के 10 बजे (स्थानीय समय) आठ से नौ गोलियां चलाई गई थीं। हनाऊ फ्रैंकफर्ट से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। घटना को अंजाम देने के बाद एक वाहन को घटनास्थल से रवाना होते हुए देखा गया। इसके बाद अरेना बार में गोलाबारी हुई जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह अभी साफ नहीं हुआ है कि घटना को कितने लोगों ने अंजाम दिया है।
- Advertisement -