- Advertisement -
नई दिल्ली। देश की जनता जहां एक तरफ पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की वजह से परेशान है वहीं पेट्रोल पंप मालिकों द्वारा की जा रही मिलावट के मामलों में भी बढ़ोत्तरी हुई है। ताजा मामला दिल्ली के निजामुद्दीन वेस्ट स्थित HP के पेट्रोल पंप का है। जहां पर पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद लोगों की गाड़ियां कुछ दूर जाने के बाद जाम होने लगीं। जिसके बाद पेट्रोल की जांच करने के बाद इस बात का पता चल सका कि उक्त पेट्रोल पंप पर गाड़ियों में तेल की जगह पानी भरा जा रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक इस पेट्रोल पंप पर करीब 100 से 150 लोग इसके शिकार हुए। पेट्रोल पंप की इस ठगी का शिकार होने के बाद जब लोग किसी तरह अपनी गाड़ी घसीटते हुए मकैनिक के पास पहुंचे। जब जाकर मकैनिक द्वारा पेट्रोल पंप पर की जा रही इस घोखाधड़ी का खुलासा हो सका। इसके बाद एक एक कर लोगों की भीड़ पेट्रोल पंप पर इकट्ठी होने लगी। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। इस घोखधड़ी का शिकार होने वाले लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की। लोगों ने अपनी गाड़ियों से पेट्रोल भरकर पुलिस को सौंपा। जांच किए जाने पर 2 लीटर की बोतल में मुश्किल से 250 ML पेट्रोल निकला, बाकी पूरा पानी भरा हुआ था। जिसके बाद पुलिस द्वारा करीब 2 घंटे के लिए पंप को बंद करवा दिया गया।
- Advertisement -