-
Advertisement
Atal Tunnel | Snowfall | Tourist |
Last Updated on March 25, 2023 by sintu kumar
मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में जहां बारिश हुई है वहीं, अटल टनल और लाहुल-स्पीति में बर्फबारी देखने को मिली है। अटल टनल से पुलिस ने सैलानियों को वापस मनाली भेज दिया है। बर्फबारी के चलते प्रशासन किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहता है। बर्फबारी के चलते दारचा से आगे लेह मनाली हाईवे पूरी तरह से बंद है, वहीं खुलने के एक दिन बाद ही शिंकुला मार्ग बंद हो गया है। इस वक्त भी बर्फबारी हो रही है। इसके चलते तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल रही है।