- Advertisement -
चंडीगढ़। Punjabi singer, actor Parmish Verma पर मोहाली के Sector-91 में गोली चलाई गई है। हालांकि परमीश की जान बच गई है, लेकिन वह अभी भी मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। बताया जा रहा है कि मोहाली के Sector-91 में शुक्रवार देर रात कार सवार बदमाशों ने Parmish Verma पर गोलियां चलाईं। गनीमत ये रही कि हमले में Parmish Verma और उनके साथ कार में सवार दोस्त को गोली के छर्रे लगने से हल्की चोटें ही आई हैं। वहीं, पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि Parmish Verma और उनके घायल साथी को मोहाली के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि हमलावर दिलप्रीत सिंह नाम का गैंगस्टर है। वहीं Parmish Verma के हमले में बच जाने के बाद दिलप्रीत ने फेसबुक पर उन्हें फिर से मारने की धमकी दी है। जानकारी के मुताबिक, हमले के बाद दिलप्रीत सिंह ने फेसबुक पर रिवॉल्वर के साथ एक फोटो शेयर की और हमले की जिम्मेदारी ली है। गैंगस्टर ने Parmish Verma को धमकी दी है कि वह इस बार तो बच गए, लेकिन आने वाले वक्त में वह नहीं बच पाएंगे।
- Advertisement -