-
Advertisement
पठानकोट में सो रहे परिवार पर हमला, नकली पिस्तौल दिखा कर लड़की को किया अगवा
Last Updated on January 24, 2020 by
चंडीगढ़। पठानकोट (Pathankot) में सो रहे परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में परिवार के दी लोग घायल हुए हैं। वहीं, घर के लोगों को नकली पिस्तौल का डर दिखाकर बेटी भी को अगवा किया गया। हमलावार इससे पहले भी एक बार उनकी दूसरी बेटी को अगवा (KIdnap) कर जबरदस्ती शादी करवा चुके हैं। इसी सिलसिले में उनके खिलाफ परिवार ने केस किया था जिसको हमलावार वापस लेने का दबाव बना रहे है। लेकिन परिवार ने ऐसा नहीं किया तो उन्होंने ना सिर्फ परिवार पर हमला किया बल्कि उनकी दूसरी बेटी को भी अगवा कर लिया।
यह भी पढ़ें: सड़क से बर्फ हटाते अनियंत्रित होकर नाले में गिरी JCB
लड़की के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले साल अप्रैल महीने में गांव डीडां सासियां के रहने वाले शेर अली, शामू, गुलाम हुसैन और गांव जंगला भवानी निवासी हाशिमद्दीन, शमीर और अली ने उनकी दो बेटियों को अगवा कर लिया था। एक लड़की को वह डमटाल छोड़ गए जबकि दूसरी बेटी को चंडीगढ़ ले गए। जहां उससे जबरदस्ती शादी कर ली गई। और कई दिनों तक शोषण किया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की थी आरोपियों के खिलाफ केस भी चल रहा है। इस मामले में गांव के लोगों ने भी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए धरना प्रदर्शन किया। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है उससे पूछताछ कर बाकी आरोपियों की जानकारी जुटा ली गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।